उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ईसाई उपदेशक एम वाई योहानन का निधन



कोच्चि। केरल में कोच्चि के अलुवा में रविवार को ईसाई धर्म उपदेशक प्रोफेसर एम वाई योहानन का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
सूत्रों ने कहा है कि प्रो. योहानन को किडनी से संबंधित बीमारी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्रिश्चियन रिवाइवल फेलोशिप के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर योहानन का जन्म केरल में कोलंचेरी के कदयीरप्पू में एक मध्यम वर्गीय कृषि परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उसी स्कूल में एक शिक्षक के रूप में की थी, जहां से खुद उन्होंने पढ़ाई की थी।
प्रो. योहानन ने वर्ष 1964 में सेंट पीटर कॉलेज से अपने करियर की शुरूआत की और लगभग 33 वर्षों तक यहां अपनी सेवा दी। उन्हें वर्ष 1995 में वे उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त किया गया और इसके दो साल बाद वह वहां से सेवानिवृत्त हो गए।
प्रो. योहानन अगप्पे डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष के भी थे, जो चिकित्सा संबंधी उपकरण बनाने के लिए मशहूर है। इसके अलावा उन्होंने 100 से भी ज्यादा किताबें लिखी हैं।


भारत