उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

स्थापना दिवस पर कांग्रेस का झंडा फहराते समय गिरा




नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह जब यहां पार्टी मुख्यालय पर ध्वज फहरा रही थीं तो झंडा उनके हाथों में आकर गिर गया।
श्रीमती गांधी जैसे ही झंडा फहराने लगी तो झंडा पोल से नीचे गिर गया और सीधे उनके हाथों पर आ गया। झंडा ठीक तरह से नहीं बांधा गया था, यह सोचकर उसे दोबारा बांधने का प्रयास किया गया। मौजूद सेवा दल के कार्यकर्ता ने पोल पर चढ़कर दो बार झंडा बांधने का प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहा।
पोल पर चढ़कर झंडा बांधने के लिए हुए दो बार के प्रयास के बाद भी जब झंडा बंधा नहीं तो सीढ़ियों के सहारे उसे पोल से बांधा गया। झंडा गिरने से स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए स्थिति असहज हुई लेकिन बाद में श्रीमती गांधी ने ध्वज फहराया और कार्यक्रम पूरा हुआ।
इस दौरान, वहां पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी नेता ए के एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल, पवन बंसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।


भारत