उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कोविंद, मोदी ने महेंद्र प्रसाद के निधन पर जताया शोक




नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता दल (यूनाइटेड) के राज्य सभा सदस्य महेंद्र प्रसाद के निधन पर शाेक व्यक्त किया है।
श्री कोविंद ने ट्वीट किया,“ राज्य सभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके पास लगभग चार दशकों का संसदीय अनुभव था और वह फार्मास्युटिकल उद्योग की उन्नति करने वाले अगुवा लोगों में शामिल थे। उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्ताें के प्रति मेरी संवेदनाएं। ”
श्री मोदी ने ट्वीट किया,“ मैं राज्य सभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूँ। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दीं और वह कई सामुदायिक सेवा कार्यों में आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण की बात की। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति। ”
जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।


भारत