उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कश्मीर में तापमान में गिरावट, जम गयी डल झील



श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में बुधवार को मौसम काफी ठंड भरा रहा, यहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जिस वजह से विश्व प्रसिद्ध डल झील के बीच का हिस्सा जम गया।
घाटी में आसमान साफ रहने और रात के तापमान में गिरावट आने से छोटे जलाशयों और नालों सहित डल झील के बीच के हिस्से जम गये हैं।
इस दौरान यहां पर नाविक अपने शिकारा नाव को आगे ले जाने के लिए बर्फ हटाते दिखे। यहां घूमने आये पर्यटक अपने हाथों में बर्फ लेकर आनंद लेते नजर आये।
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री से नीचे रह सकता है। फिलहाल, यहां का मौसम 23 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी और लद्दाख में क्रिसमस डे के दिन 60 प्रतिशत तक बर्फबारी होने की संभावना है।


भारत