उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बीमार अहमद हसन का अस्पताल जाकर योगी ने लिया हालचाल




लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीमार चल रहे वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के स्वास्थ की अस्पताल जाकर जानकारी ली।
हृदय रोग से पीड़ित हसन, यहां स्थित लारी कार्डियालॉजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी ने देर शाम अस्पताल जाकर हसन से मुलाकात कर सेहत की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि अहमद हसन विधानसभा का बुधवार को शीतकालीन सत्र शुरु होने पर विधान परिषद में ही बीमार हो गये थे। कल सदन में पेश शोक प्रस्ताव के दौरान वह चक्कर आने के कारण बेहोश होकर गिर गये थे। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अहमद हसन का कुशल क्षेम जानने के लिए विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी और विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी भी अस्पताल गये।


भारत