उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

हेलिकॉप्टर हादसे घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह नहीं रहे




 नई दिल्ली। विगत 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए  हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पिछले एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से जूझते हुए अपने जीवन की जंग हार गये। उनका इलाज बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चल रहा था जहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही इसमें बच पाए थे लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पूरे देश में उनके जीवन के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। 
हालांकि शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह से बात की थी। हाल ही में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असाधारण साहस के प्रदर्शन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।


भारत