उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

रिचेल के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी




पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी नई नवेली दुल्हन रिचेल के साथ पटना पहुंचे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री यादव के सोमवार की रात यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आने की सूचना के बाद उनकी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता उनकी नई नवेली दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। उत्साहित कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां मनाते रहे।
श्री यादव हवाईअड्डा से सीधे अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके काफिले के पीछे-पीछे विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकार भी अपने-अपने वाहनों से भागते हुए नजर आए। कार्यकर्ता बीच-बीच में तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे।
उपाध्याय शिवा


भारत