उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जम्मू -कश्मीर के लोगों को ‘जर, जमीन और जंगल’ का कोई खतरा नहीं: नकवी


 कुपवाडा। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘जर, जमीन और जंगल’ से कोई खतरा नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने साथ ही, विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला विकास परिषद् के चुनाव में लोगों के समर्थन से अच्छा प्रदर्शन करेगी। स्वतंत्रता के बाद प्रदेश में पहली बार जिला विकास परिषद् के चुनाव होने जा रहे हैं।
श्री नकवी ने केन्द्रशासित प्रदेश के लोगों को आश्वासन दिलाया कि जम्मू कश्मीर के लोगों को जर, जमीन और जंगल से कोई खतरा नहीं है, उनके अधिकार सुरक्षित हैं और वे मजबूत हैं। जब गुर्जर और बकेरवालों के सदस्यों ने उनसे पूछा कि कई दशकों के बाद उन्हें जंगलों से अन्यत्र जाना पड़ रहा है तो उन्होंने कहा कि किसी को प्रदेश से विस्थापित नहीं किया जाएगा। जब उनसे यह पूछा गया कि इन समुदायों के सुरक्षा की गारंटी देने वाले प्रदेश में वन संरक्षण अधिनियम क्यों लागू नहीं किया गया था, उन्होंने कहा कि इसे भी लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा," भाजपा ‘सब का साथ, विश्वास और विकास’ पर विश्वास करती है। हमारा धर्म मानवता है और राष्ट्रवाद है।" श्री नवकी ने विश्वास जताया कि जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता के बाद पहली बार होने जा रहे जिला विकास परिषद् के चुनाव में उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्हें प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है।
श्री नकवी ने सीमांत जिले में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा," आपको याद होगा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद भाजपा ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास, लेह में अच्छा प्रदर्शन किया और बहुमत हासिल किया था।"
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुपकार की घोषणा दलों ने प्रदेश की जनता में भय पैदा करने की साजिश की है। गुपकार घोषणा पर कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थित में है। वह कभी कहां तो कभी ना करती है। लेकिन वह अपनी जाल में ही फंस गई है। उसकी वेबसाइट से पता चलता है कि वह गुपकार घोषणा के साथ है।
उन्होंने कहा कि गुपकार घोषणा वंशवाद और विनाशकारी राजनीति में विश्वास रखती है। उन्हें स्वतंत्र और पारदर्शी राजनीतिक प्रक्रिया पसंद नहीं है यही कारण है कि अब वे सभी साजिशों में लिप्त हैं। (एजेंसियां)


भारत