उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ओडिशा में छात्र कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ रैली हिंसात्मक, पुलिस ने की लाठीचार्ज



भुवनेश्वर। ओडिशा में छात्र कांग्रेस ने ममिता मेहर हत्याकांड में न्याय की मांग के लिये शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा भवन का घेराव करने के लिये रैली निकाली लेकिन रैली ने हिंसात्मक रूप ले लिया। जिसमें पुलिस के कई जवान और कार्यकर्ता घायल हो गये।
पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये भीड़ ने हिंसक रुप ले लिया जिसके बाद पुलिस ने छात्र कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये लाठीचार्ज की।
पुलिस उपायुक्त उमाकांत दास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के उपर पत्थर, अंडा तथा टमाटर फेंके साथ ही उन्होंने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को निचली पीएमजी चौक के पास खदेड़ दिया। साथ ही मास्टर कैंटीन चौक के निकट स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस घुस गयी।
जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गये लेकिन पुलिस के जवान लगातार इन कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करते रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा खेमे के भारतीय जनता युवा मोर्चा(बीजेवाईएम) ने भी गुरुवार को विधानसभा घेरो रैली का अह्वान किया था। इसके बाद राज्य विधानसभा के सामने निचली पीएमजी इलाके में एक घंटे से अधिक हिंसात्मक प्रदर्शन चला था।
इसी दौरान बीजेवाईएम के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गयी, जिसमें पुलिस के कई जवान तथा भाजपा के कार्यकता घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकताओं ने पुलिस की गाड़ी को क्षति पहुंचायी थी।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गृह राज्य मंत्री दिब्या शंकर मिश्रा को बर्खास्त करने तथा ममिता मेहर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे थे।
विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी लेकिन सदन में विपक्षी दल भाजपा तथा कांग्रेस के द्वारा ममिता मेहर के परिवार को न्याय देने तथा गृह राज्य मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की जाती रही है जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही लगातार पिछले 10 दिनों से बाधित रही।
(समाचार एवं तस्वीर यूनिवार्ता से साभार)


भारत