उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व आईपीएस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल




लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री किरण आरसी जाटव, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज झा और मशहूर कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
प्रदेश भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुये।
इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी अभिराम दारा सिंह, कांग्रेस के रामदास बहेलिया, सिधौली से सपा के ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत, आगरा से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, कांग्रेस के राजेश सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


भारत