उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बसपा,कांग्रेस और सुभासपा के नेता भाजपा में शामिल




लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा),कांग्रेस,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश दफ्तर में उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
डा. शर्मा ने छट्टू राम पूर्व प्रत्याशी बसपा (बलिया),अजय कुमार समाज सेवी (बलिया), शैलेन्द्र कुमार सिंह पप्पू कांग्रेस (बलिया),नवनीता पटेल प्रबंधक निदेशक अविज्ञा हार्ट केयर एण्ड सुपरस्पेसिलिटी हास्पिटल (महराजगंज), राना दिनेश प्रताप सिंह (बस्ती),अमरेश कुमार सिंह प्रसपा लोहिया (देवरिया), ले. आरबी निषाद भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त (मऊ),राहुल देव बारी रावत प्रदेश महासचिव सुभासपा (संतरविदास नगर/भदोही),जगपाल सिंह बसपा (सहारनपुर),जोगेन्द्र सिंह राठौर बसपा (बदायूं), निगहत खान लोदी पूर्व कस्टम अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को भारतीय जनता पार्टी का पट्का पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम पुनः जनादेश प्राप्त करने व अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिये इस बार और अधिक सीटों पर विजय हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हर जिले व हर क्षेत्र में उम्मीद से भी ज्यादा जोश, उत्साह, समर्पण और भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगाव के साथ भाजपा में लोग शामिल हो रहे हैं व जुड़ रहे हैं। यह जोश हमें 2017 के चुनाव से पूर्व की याद दिलाता है ठीक उसी तरह एक बार फिर वहीं माहौल प्रदेश में जनता के बीच दिख रहा है।
उन्होंने कहा इस बार न केवल कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश है बल्कि जनता का सहज आकर्षण मोदी व योगी सरकार के प्रति बढ़ा है। भाजपा अन्त्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जो आगंतुक अन्य पार्टियों से भाजपा के विकास कार्यों व जनसेवा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हुए हैं। उन सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है।


भारत