उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अमरिंदर के साथ गठबंधन पर निर्णय आलाकमान लेगा : अश्वनी शर्मा




लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।
श्री शर्मा यहां पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज करने आये थे। बाद में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ मिलकर लड़ने के बारे में कोई भी निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।
उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की घोषणा पर सवाल उठाया और कहा कि यह व्यावहारिक नहीं है।
उन्होंने संसद में कृषि कानून वापस लेने का विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।


भारत