उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

त्रिपुरा में भाजपा की जीत पर नड्डा ने दिया धन्यवाद



नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने त्रिपुरा के स्थानीय निकाय के चुनावों मे भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता और राज्य के पार्टी नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनकी लोक-कल्याणकारी योजनाओं और राज्य के विकास के प्रति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास का प्रतीक है।
श्री नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मानिक साहा और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की विजय राष्ट्रवादी ताकतों, विकासवादी सोच की जीत है। विघटनकारी ताकतों, हिंसा तथा विवाद की राजनीति करने वालों और त्रिपुरा का अपमान करने वालों को राज्य की जनता ने सिरे से खारिज कर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।
श्री नड्डा ने कहा कि श्री मोदी ने पूर्वोत्तर को न केवल एक सूत्र में पिरोया है बल्कि इसे उग्रवाद, हिंसा और आए दिन के ब्लॉकेड से मुक्त कर, शांति स्थापित करते हुए, विकास के एक नए युग की शुरुआत की है।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में आज नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसमें भाजपा ने 222 सीटों पर हुई वोटों की गिनती के बाद 217 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को तीन सीट, तृणमूल कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है। राज्य की कुल नगर निकाय में 334 सीटों में से 329 पर भाजपा को जीत मिली। 112 में भाजपा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।


भारत