उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जौनपुर में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ



जौनपुर।  भाजपा के संगठनात्मक 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  2022 का चुनाव देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोध इस हद तक जा चुका है कि देश विरोधी और भाजपा विरोधियों का ध्रुवीकरण एक ओर हो रहा है।  
 मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा था, तो दूसरी तरफ देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ लौह पुरुष की तुलना हो रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राष्ट्रतोड़क वही तत्व हैं, जिन्होंने 2017 के पहले सत्ता में रहकर प्रदेश की आस्था पर प्रहार करने का काम किया।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला कर, दंगा करके विकास को बाधित करने का काम किया। वह अपनी सरकार में युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे।  ऐसे में, राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोध के बीच होती लड़ाई में राष्ट्रवाद को जिताने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जीतना होगा।  केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन, उपचार और वैक्सीन दी है। जनता से अपनी करते हुए सीएम ने कहा कि वह कोरोना वायरस के समय होम आइसोलेशन में थे, लेकिन अब समय आ गया है। इन्हें चुनाव के समय भी होम आइसोलेशन में डालने का काम किया जाए।


वीडियो

भारत