उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को मनाया जाएगा संविधान दिवस


संसद के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को मनाया जाएगा संविधान दिवस

नयी दिल्ली। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया जाएगा।
संसदीय कार्य मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संसद के केंद्रीय कक्ष में सुबह ग्यारह बजे राष्ट्रपति के संबोधन के साथ इस समारोह की शुरुआत होगी। इस मौके पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का संसद टेलीविजन तथा दूरदर्शन और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद समूचे देश के नागरिक अपनी-अपनी जगह से उनके साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे। सभी देशवासियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जोड़ने के लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशवासी 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर सकेंगे। सामान्य लोगों के साथ साथ सभी मंत्रालयों ,विभागों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, स्कूलों , कॉलेज, विश्वविद्यालय, संस्थान, संगठनों और बार कौसिल आदि से अनुरोध किया गया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी-अपनी जगह से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करें। लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए रेडियो टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से बताया जा रहा है। इसके अलावा संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज के लिए भी एक पोर्टल की शुरूआत की गई है।


भारत