उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन


पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन

चंडीगढ़। लोकप्रिय पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का आज अमृतसर के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 77 वर्ष की थीं। वह अपनी ‘हेक‘ (बिना सांस लिये गीत की शुरुआत का आलाप) के लिए प्रसिद्ध थीं और 45 सेकंड का उनका रिकॉर्ड था।

उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और शिक्षा मंत्री परगट सिंह नेे गुरमीत बावा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री रंधावा ने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज़ थी जिसने अपने साफ़ सुथरे और अर्थपूर्ण गायन के जरिये आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की। उन्होंने कहा कि गुरमीत बावा अपनी लंबी हेक के लिए जानी जाती थीं।

श्री परगट सिंह ने कहा कि गुरमीत बावा ने पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लम्बे समय तक सेवा की है। इस लोक गायिका के चल जाने से पंजाबी लोक गायन को अपूरणीय क्षति हुई है।


भारत