उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

छठ पूजा : आज डूबते सूर्य को अर्घ्य




कोलकाता/पटना। छठ पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।  बुधवार के दिन यानी आज संध्या के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसलिए घाटों पर भीड़ जमा होने लगी है। छठ व्रत रखने और पूजा करने से छठ मैय्या की आशीष मिलती है। संतान को जीवन में सुख मिलता है और सूर्य देव की कृपा से निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह पर्व अब पूरे देश एवं विदेशों तक में मनाया जाता है। 
उल्लेखनीय है कि कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में लोगों को खरना का प्रसाद ग्रहण कराया।
श्री कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें भी दीं।
इस अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने वालों में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, सांसद सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, चन्द्रेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत अन्य विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।


भारत