उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

'नहाय-खाय' के छठ पूजा का पर्व शुरू



कोलकाता/पटना। सूर्योपासना पर्व छठ पूजा का शुभारंभ हो गया है। दिवाली के बाद आने वाला यह त्योहार चार दिन तक चलता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़े ही उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। इसके साथ ही,  देश के दूसरों हिस्सों में भी छठ मनाई जा रही है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में इस पर्व को अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज 'नहाय-खाय' से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात का प्रसाद बनाया जाता है और व्रती इसे ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के दिन से घर में सात्विक भोजन बनने लगता है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान व्रती भोजन में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। नहाने के बाद ही भोजन बनाया जाता है। छठ पर महिलाएं उपवास करती हैं और घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।

 


भारत