उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली



 
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जवानों के साथ दिवाली मनाई। वे जवानों के साथ दिवाली मनाने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे और जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की बधाई भी दी। इसके साथ ही, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। सैनिकों को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि एलओसी के पार आतंकवादी शिविरों पर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना की महान व्यावसायिकता और क्षमता को दशार्ती है। 


भारत