उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख


 
 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री तथा वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता सुब्रत मुखर्जी का 75 साल की उम्र में गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया।  उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा  कि ये उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वह एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे और हमेशा लोगों के लिए काम करते थे। ये मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। 
उधर,  पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकीम ने कहा कि सुब्रत मुखर्जी का रात 9:22 बजे एसएसकेएम अस्पताल में निधन हो गया। इस हफ्ते की शुरूआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।  उनका पार्थिव तिम दर्शन के लिए शरीर शुक्रवार सुबह कोलकाता के रवींद्र सदन में रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को बालीगंज ले जाया जाएगा और फिर उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।  


भारत