उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

नवरात्रि पर देश भर में सजे माता के मंदिर



कोलकाता/नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोलकाता समेत पूरे देश में देवी माता के मंदिर सज गए हैं। आस्था और भक्ति के महापर्व पर  मां दुर्गा के मंदिरों की सजावट की गई है। सुबह नवरात्र का  पहला पूजन मंदिरों में किया गया। इसके साथ ही रामलीला, गरबा और दुर्गा पूजा की भी शुरुआत हो गई है। 
नवरात्रि के मौके पर देशभर में माता के मंदिर जगमगा उठे हैं। कोरोना के चलते कुछ सख्ती और पाबंदियां भी हैं। मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर गरबा खेलने की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, गुजरात में गरबा खेलने की इजाजत तो है लेकिन कोविड वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी हैं।
 वैष्णो देवी में माता का मंदिर जगमगा उठा है. अमरावती में माता का दरबार सजा हुआ है। अयोध्या में रामलीला की शुरुआत हो गई है। उल्लेखनीय है कि ये लगातार दूसरा साल है जब नवरात्रि का त्योहार कोरोना के साये में मनाया जा रहा है।


भारत