उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मोदी नए भारत के विश्वकर्मा : चौबे



नयी दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री चौबे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को बधाई दी।उन्होंने कहा कि श्री मोदी नए भारत के विश्वकर्मा है। उनके नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत ने एक नयी पहचान बनाई है। आत्मनिर्भर भारत उनके सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री , अब प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने आदर्श स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी शामिल हो और जरूरतमंदों की सेवा करें।

श्री चौबे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा में आयोजित सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।


भारत