उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

शूटर नरवाल ने जीता सोना, अडाना को रजत


 

टोक्यो। भारतीय निशानेबाजों मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में शनिवार को निशानेबाजी की पुरुषों की पी 4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीत लिया।
इन दो पदकों के साथ इन खेलों में भारत की पदक संख्या 15 पहुंच गयी है। 19 वर्षीय नरवाल ने फ़ाइनल में 218.2 के स्कोर का पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस बीच अडाना ने 216.7 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने खाते में डाला। अडाना का इन खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने इससे पहले मंगलवार को पी 1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। रूसी ओलम्पिक समिति के सर्जेई मलयशेव ने 196.8 के स्कोर कर कांस्य पदक जीता।
इससे पहले दोनों भारतीय निशानेबाजों ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में जगह बनायी। अडाना ने 536 के स्कोर के साथ चौथे और नरवाल ने 533 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फ़ाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य भारतीय निशानेबाज आकाश क्वालिफाइंग राउंड में 27वें स्थान पर रहे। (वार्ता)


भारत