उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

राष्ट्रपति ने भारतीय ओलंपिक दल से कहा... पूरे देश को आप पर गर्व है




नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यहां शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में खेल कर आए भारतीय दल को चाय पर बुलाया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।
कोविंद ने भारतीय दल के साथ बातचीत करते हुए कहा, “ राष्ट्र को गौरव दिलाने के लिए पूरे देश को आप पर गर्व है। इस टीम ने ओलंपिक में हमारी भागीदारी के इतिहास में अब तक सबसे अधिक पदक जीते हैं। आपकी उपलब्धियों ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। इससे माता-पिता में भी खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हुआ है। ”
राष्ट्रपति ने कहा, “ टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन न केवल उपलब्धियों के मामले में, बल्कि क्षमता के मामले में भी उत्कृष्ट था। अधिकतर खिलाड़ी अपने खेल करियर के शुरुआत दौर में हैं। जिस भावना और कौशल के साथ इन सभी ने टोक्यो में प्रदर्शन किया है, उससे आने वाले समय में भारत की खेल की दुनिया में प्रभावशाली उपस्थिति होगी। ”
कोविंद ने इस दौरान पूरे भारतीय दल को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी। साथ ही कोचों, सहयोगी स्टाफ, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की, जिन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उल्लेखनीय है कि भारत ने टोक्यो 2020 में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य को मिला कर कुल सात पदक जीत कर अपना सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन किया। इससे पहले भारत ने लंदन 2012 में ओवरऑल छह पदक जीते थे। (वार्ता)


भारत