उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अफगानिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर, काबुल पहुंचे 3000 अमेरिकी सैनिक



 
संयुक्त राष्ट्र/ वाशिंगटन।  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने  एक ओर जहां कहा है कि तालिबान के काबुल पर हमले तेज करने से अफगानिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने  3,000 और सैनिकों को काबुल हवाईअड्डे पर पहुंचाया ताकि वहां अमेरिकी दूतावास से अधिकारियों को निकालने में मदद मिल सके। गुटेरेस ने कहा, “अफगानिस्तान एक और अराजक और हताश अध्याय की चपेट में है। अपने लंबे समय से पीड़ित लोगों के लिए एक अविश्वसनीय त्रासदी।” उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।”
उधर, अमेरिकी अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षित निकासी के लिए सैनिकों की अस्थायी तैनाती से संकेत मिलता है कि तालिबान देश के बड़े हिस्से पर तेजी से कब्जा बढ़ाता जा रहा है। तालिबान ने   अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में लगभग पूरा कब्जा कर लिया, जहां उसने चार और प्रांतों की राजधानियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। अमेरिका के सैनिकों की पूरी तरह वापसी से कुछ सप्ताह पहले तालिबान धीरे-धीरे काबुल की ओर बढ़ रहा है। हेलमंद प्रांत की राजधानी में अमेरिकी, ब्रिटिश और अन्य गठबंधन नाटो सहयोगियों ने पिछले दो दशक में भीषण लड़ाइयां लड़ी हैं। इस प्रांत में तालिबान को नेस्तानाबूद करने के प्रयासों में संघर्ष के दौरान पश्चिमी देशों के सैकड़ों सैनिक मारे गये। इसका मकसद अफगानिस्तान की केंद्र सरकार और सेना को नियंत्रण का बेहतर मौका देना था।


भारत