उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जंतर-मंतर पर विवादित नारे के मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया



नयी दिल्ली।  दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के पास रविवार को एक आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को मंगलवार सुबह पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को यहां जंतर मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान कुछ विवादित नारे लगाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता अश्विनी उपाध्याय कहते हैं कि दिल्ली पुलिस को पहले वीडियो की सत्यता की जांच करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों के एक समूह की ओर से सांप्रदायिक नारे लगाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
उच्चतम न्यायालय के वकील और भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम -‘औपनिवेशिक कानून और एक समान कानून’ के दौरान नारे लगाए गए। श्री उपाध्याय ने दावा किया कि उनका वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है और उनका विरोध ब्रिटिश कानूनों को समाप्त करने पर केंद्रित था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस आयोजन की इजाजत नहीं थी।
वीडियो में देखे गए नारों की प्रकृति ने राजनीतिक नेताओं सहित विभिन्न वर्गों से नाराजगी जताई।

इसबीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, “भाजपा के अनधिकृत प्रदर्शन के बारे में पढ़ना कितना शर्मनाक है जहां सांप्रदायिक नारे और अभद्र भाषा की आवाज उठाई गई हो। दिल्ली पुलिस से अनुकरणीय कार्रवाई की उम्मीद है। केवल कड़ी कार्रवाई और निंदात्मक दंड ही इस तरह के दुर्व्यवहार को रोकेगा।”
श्री उपाध्याय ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि वीडियो का दुरुपयोग किया जा रहा है और वीडियो की प्रामाणिकता को भी चुनौती दी है।


भारत