उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरने वाले मंत्री,विधायकों का कट सकता है टिकट



आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  ने  कहा कि बीजेपी 2 लाख गांवों में 4 लाख हेल्थ वॉलंटियर्स को खड़ा करेगी, जो डॉक्टर्स की मदद करेंगे। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
इसके साथ ही नड्डा ने ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में साफ इशारा किया कि जन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरने वाले मंत्री और विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में श्री नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी को अपेक्षा अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले नेताओं के बारे में पुर्नविचार करना होगा हालांकि ऐसे नेताओं के पास अब भी खुद को दुरूस्त करने का समय है।
उन्होने दावा किया कि ब्रज क्षेत्र अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होने सभी विधायकों और पदाधिकारियों से संगठन और सरकार के बीच तालमेल मे सुधर लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पार्टी का हर वरिष्ठ नेता बूथ पर रात गुजारे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा “ कार्यकर्ताओं को अब बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के काम मे जुट जाना चाहिये। केन्द्र और राज्य की योजनाओं को लोगों के बीच ले जाना होगा। बूथ की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं की संख्या बढाने पर भी तवज्जो देनी होगी। संगठन के कार्यक्रम जमीनी स्तर पर 100 फीसदी क्रियान्वित करने होंगे। हमे हर समय संगठन को मजबूत बनाने के लिये सोचना होगा।”
इस अवसर पर श्री योगी ने ब्रज क्षेत्र के लिये सरकार की विकास योजनाओं का बखान किया। उन्होने एस एन मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाने, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के प्रस्ताव के अलावा फिरोजाबाद और एटा में मेडिकल कालेज के निर्माण के बारे में कहा।
उन्होने कहा “ कोरोना काल में जब विपक्ष के नेता अपने घरों में सो रहे थे, हमारे कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लोगों की मदद कर रहे थे। ” उन्होने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं को बूथ की मजबूती के लिये काम करने के निर्देश दिये। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह,महासचिव बीएल संतोष,प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा मौजूद थे। बैठक में 50 विधायकों,सात मंत्रियों और पांच विधान पार्षदों ने शिरकत की।
भाजपा के लिये ब्रज क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र के 12 जिलों में 65 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 65 में से 57 में जीत दर्ज की थी।


भारत