उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई


नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रविवार कहा कि उन्होंने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।
पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था और आज उनका 93 वां जन्मदिन है।
श्री शाह ने श्री आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।"


भारत