उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

वन स्टॉप केंद्रों से तीन लाख महिला की मदद


 

नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वन स्टॉप सेंटर योजना (ओएससी) के अंतर्गत अब तक तीन लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की है। मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं और निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर एक ही छत के नीचे महिलाओं को एकीकृत सहारा और सहायता प्रदान करने के यह योजना शुरू की गयी थी। इसके अंतर्गत महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए पुलिस, चिकित्सा, कानूनी सहायता और परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता सहित कई सेवाओं के लिए तत्काल, आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सहायता प्रदान की जाती है। अब तक, 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 701 ओएससी चालू किए जा चुके हैं। इन केंद्रों में तीन लाख से अधिक महिलाओं की मदद की गयी है।
मंत्रालय ने कहा है कि कोविड महामारी के कारण बनी मौजूदा स्थिति में, जो महिलाएं संकट की स्थिति में हैं या हिंसा से प्रभावित हैं, वे त्वरित सहायता और सेवाओं के लिए निकटतम ओएससी से संपर्क कर सकती हैं।
योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन केन्द्रों के सुचारू संचालन के लिए, कानूनी परामर्श , चिकित्सा सहायता , मनोवैज्ञानिक - सामाजिक परामर्श आदि प्रदान करने के लिए पैनल में शामिल एजेंसियों , व्यक्तियों की नियुक्ति , भर्ती ,चयन की जिम्मेदारी संबंधित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के जिला प्रशासन के पास है।


भारत