Breaking News : ➤ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, लोकसभा अध्यक्ष बोले—नियमों के अनुसार परखा जाएगा महाभियोग ➤ मरीजों से ज्यादा वसूली करने वाले अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया कार्रवाई का भरोसा ➤ चीन सीमा पर आईटीबीपी की बड़ी तैयारी, हर बटालियन में ड्रोन प्लाटून और बड़े पैमाने पर भूमिगत बंकर ➤ तिब्बत में विनाशकारी भूकंप, अब तक 16 लोगों की मौत और 32 घायल, बचाव अभियान जारी ➤ मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमला कर सकते हैं अमेरिका-इजरायल, तेहरान ने दी ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ की धमकी ➤ तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में मौसम बदलने का अलर्ट ➤ कश्मीर में घुसपैठ की साजिश तेज करने में जुटी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, बॉर्डर एक्शन टीम की तैनाती की खबर ➤ ‘आजम थे, हैं और रहेंगे’, जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले—फर्जी मुकदमे लंबे समय तक कैद नहीं रख सकते ➤ महाराष्ट्र में अदालत में पेशी से पहले अपराधी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, चिकित्सक संघ में नाराजगी ➤ चीन के खिलाफ जासूसी अभियान की तैयारी में पेंटागन, कारोबारी बनकर काम कर सकते हैं अमेरिकी एजेंट ➤ सऊदी अरब में बढ़ा तनाव, तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा ➤ पंजाब में मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई, 20 करोड़ की दवाएं जब्त और 520 लाइसेंस रद्द ➤ दिल्ली में एप्पल का टेक्निकल असिस्टेंट बनकर अमेरिकियों से ठगी, फर्जी कॉल सेंटर के छह आरोपी गिरफ्तार ➤ बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज मतदान, 150 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर ➤ पति के निधन से टूट गई थीं अरुणा ईरानी, बोलीं—‘मुझे संभलने में दो महीने लगे’, फिल्मों से वापसी की तैयारी ➤ कार्डियो सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बालों की सेहत से भी जुड़ा है इसका कनेक्शन

शुक्रवार २३ अक्टूबर

मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- कब तक लॉन्च होगा ‘फेल प्रोडक्ट’?


 



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पता नहीं कांग्रेस कब तक अपने ‘फेल प्रोडक्ट’ की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं, जबकि दुनिया नई वैश्विक व्यवस्था की तलाश में है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में नए वर्ल्ड ऑर्डर की चर्चा हो रही है, क्योंकि बदलती वैश्विक परिस्थितियों का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव क्यों हो रहा है और इसमें भारत की भूमिका क्या होगी।
वैश्विक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत
मोदी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध ने दुनिया को सम्मान, सहयोग और विवादों के समाधान का महत्व समझाया था। इसी सोच के आधार पर संयुक्त राष्ट्र की नींव रखी गई। हालांकि, तकनीक और बदलती परिस्थितियों ने दुनिया को काफी बदल दिया है। आज कई ऐसे देश भी वैश्विक व्यवस्था का हिस्सा हैं, जो पहले इसमें शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की समस्याएं बदल जाती हैं, लेकिन उनके समाधान का तरीका नहीं बदलता, तो दूरियां पैदा होने लगती हैं।
समुद्री रास्तों पर बढ़ता तनाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज व्यापार का इस्तेमाल दबाव बनाने के साधन के रूप में किया जा रहा है और समुद्री रास्ते भू-राजनीतिक तनाव के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वैश्विक सहयोग की जरूरत का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी उन्होंने दुनिया के लिए नई वैश्विक व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया था। उनके अनुसार, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोग हों और बदलती वैश्विक आवाजों को उचित स्थान मिले।

मोदी ने चाणक्य के मत्स्य न्याय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यवस्था कमजोर पड़ने पर बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है।
मजबूत भारत से दुनिया को मिलेगी ताकत
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जितना मजबूत होगा, दुनिया भी उतनी ही मजबूत होगी। भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने देश की ऊर्जा व्यवस्था और तकनीकी क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की पहचान बदल रही है। पहले दुनिया भारतीय मानव संसाधन पर भरोसा करती थी, लेकिन अब भारतीय बौद्धिक क्षमता पर भी विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के आधे से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर भारत में हैं।
कांग्रेस नेतृत्व पर फिर साधा निशाना
कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी बार-बार अपने नेता को लॉन्च करने में लगी रहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक साल में श्रीहरिकोटा से जितनी लॉन्चिंग नहीं होती, उससे ज्यादा कांग्रेस के नेता की लॉन्चिंग होती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज एक परिवार कांग्रेस पर बोझ बन चुका है।
विकसित भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश के सामने एक ही सपना है—नई ऊंचाइयों को छूना। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत दुनिया के सामने मजबूती से अपनी बात रखेगा और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। (फोटो एनडीटीवी से साभार)