उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

बंगाल में फिर ममता सरकार बनने के आसार, सर्वे में खुलासा



 
कोलकाता। बंगाल की जनता एकबार फिर दीदी को सत्ता सौंपने के मूड में है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में इसका खुलासा हुआ है। हालात, सबकुछ ठीक रहे थे, तो 148 से 164 सीटों के साथ दीदी की सरकार बन सकती है। इस ओपिनियन पोल में टीएमसी को लगभग सभी इलाकों में बीजेपी से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, बीजेपी भी राज्य में बड़ी छलांग लगा सकती है। उसे 92 से 108 सीटें मिलने के आसार हैं। हालांकि, 35 साल से अधिक सत्ता सुख भोगनेवाली लेफ्ट हासिए पर रहेगी। उधर, कांग्रेस का पलड़ा भी काफी हल्का है। हालत यह है कि लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को 31 से 39 सीटें ही मिल सकती हैं।
बीजेपी यहां सारी ताकत झोंक रही है, लेकिन उसके  खाते में आने वाले वोट लेफ्ट और कांग्रेस का है। टीएमसी अभी भी पसंदीदा पार्टी बनी हुई है। पोल के आंकड़े बताते हैं कोलकाता अंचल की 5 सीटों में से 26 से 30 सीटें टीएमसी को मिलेंगी। वहीं बीजेपी को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट को यहां 2-4 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। 
उत्तर बंगाल का रूझान बीजेपी की ओर है। यहां की 56 सीटों में 21 से 25 सीटें बीजेपी को मिल सकती है। टीएमसी को 14-18 सीटें मिलने की उम्मीद है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। उधर, दक्षिण पूर्व बंगाल की 84 सीटों में टीएमसी को 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 24 से 28 सीटों पर कब्जा मिल सकता है। कांग्रेस लेफ्ट को 12 से 14 सीटें मिलने के आसार हैं। 
दक्षिण पश्चिम बंगाल की 119 सीटों  पर टीएमसी 65 से 69 सीटों पर आगे रह सकती है। यहां बीजेपी को 45 से 49 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस और लेफ्ट यहां भी 4 से 6 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। 
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान संपन्न होगा। 


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।