विश्व में एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमित
वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोराेना वायरस से दुनिया भर में पिछले 24 घंटे के दौरान चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है जिसके कारण इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 9.91 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं अब तक 21.28 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में बीते दिन कोरोना वायरस के चार लाख 11 हजार 168 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ करोड़ 87 लाख चार हजार 846 हो गई हैं तथा 21 लाख 28 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.51 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि 4.19 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 67 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 30 हजार से ज्यादा हो गयी है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,470 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 88.44 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से 2.17 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.79 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 68,297 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 36.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,129 लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस में करीब 31.12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 73,190 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 24.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,441 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 24.66 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 85,461 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.29 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,073 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.47 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 51,168 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 51,374 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,827 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 17.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,49,614 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)