उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत



नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है। 
देश में सोमवार को 22,83,224 कोरोना टीके लगाये गये। अभी तक पूरे देश में कोरोना वैक्सीन की 1,87,95,76,423 डोज दी जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 2,483 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में दर्ज कुल मामलों की संख्या 43,062,569 हो गयी। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों में 886 की कमी हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या घटकर 15,636 हो गयी है। इसी अवधि में 1,970 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 42523311 हो गयी है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत पर है।
पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 193 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 4168 हो गयी है। इस दौरान 817 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18,45,551 हो गयी। इस अवधि में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,168 हो गया।
हरियाणा में सक्रिय मामलों में 71 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 1,851 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 399 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,77,293 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,618 पर स्थिर रहा।
केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 44 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2,756 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 199 बढ़कर 64,68,076 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 47 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68,890 पर पहुंच गया है।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।