उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

कोविड-19: एक और पुलिस अधिकारी की मौत, सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक


कोलकाता ,28 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित कोलकाता के एक पुलिस कांस्टेबल की मौत के दो दिन बाद एक और पुलिस अधिकारी की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गयी है और मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।आधिकारिक सत्रों ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण से अस्पताल में भर्ती पुलिस कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह की मौत के दो दिन बाद पुलिस निरीक्षक संजय सिन्हा की भी इस संक्रमण से मौत हो गई।
कोलकाता पुलिस ने आज अपने बयान में कहा, “हम इंस्पेक्टर संजय सिन्हा (59) के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। जो कोलकाता सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात थे। वह काेरोना से संक्रमित थे और कोरोना के खिलाफ जंग में बढ़ चढ़ कर उन्होंने अपना योगदान दिया था।”
श्री सिन्हा को शहर के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गयी। इससे पहले शुक्रवार को कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह की इसी बीमारी से शहर के अस्पताल में मौत हो गयी थी। वह पोर्ट डिविजन में तैनात थे।
कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने दोनों पुलिस कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कोलकाता पुलिस कोरोना की स्थिति से निपटने वाले योद्धाओं में सबसे अग्रणी है।
इस बीच अभिनेत्री अपराजिता कोरोना से संक्रमित हो गयी हैं और वह होम क्वारंटीन में हैं। उधर मशहूर 85 वर्षीय सौमित्र चटर्जी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बेले व्यू अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार रात तक राज्य में कोराना के संक्रमण से 58 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 6604 तक पहुंच गया। जबकि 3957 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,57,779 हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 37,1372 है और अभी तक 3,14,003 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और ये पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए हैं।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।