नयी दिल्ली 22 नवम्बर भारतीय सेना के 81 सैनिकों का दल दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रेलियाहिंद-23’ में भाग लेने के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ।
यह अभ्यास छह दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में किया जायेगा। इस दल में गोरखा राइफल्स 60 नौसेना का एक और वायु सेना के 20 सैनिक शामिल हैं। आस्ट्रेलियाई सेना की 13वीं ब्रिगेड के 60 जबकि ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और वायु सेना के 20-20 सैनिक भी सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऑस्ट्रेलियाहिंद अभ्यास पहली बार वर्ष 2022 में राजस्थान में महाजन रेंज में आयोजित किया गया था। इसे दोनों देशों के बीच एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना है।
अभ्यास का उद्देश्य सहयोग आधारित साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम तरीकों को साझा करना है। यह शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र के अध्याय सात के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर संचालन और तालमेल को बढ़ावा देगा।
संयुक्त अभ्यास से विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और सामरिक संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं के अभ्यास का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा इससे दोनों सेनाओं के बीच परस्पर समझ को बढ़ावा देने और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।
थिम्पू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। वह भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। प्रधान मोदी दो दिन के भूटान दौरे पर हैं।
(जीएसएमए) ने चुनाव के दिन पाकिस्तान में कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की है और इसे मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है।
“डोनाल्ड ट्रम्प उन सभी चीजों के एकदम विपरीत हैं जो राष्ट्रपति बिडेन ने अपने पद संभालने के बाद से की है और हासिल की है, तथा अगले नौ महीनों में अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता मतदाताओं के लिए स्पष्ट विकल्प पेश करना होगा।”