कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा है।महुआ मोइत्रा पर रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखे जाने पर प.बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदू अधिकारी ने कहा, "निशिकांत दुबे ने जो आरोप लगाया है वह गंभीर आरोप है। संसद की विशेषाधिकार समिति को तुरंत इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।"बीते कुछ सालों में महुआ मोइत्रा ने अपने आक्रामक लहजे के कारण फायरब्रैंड नेता की छवि बनाई थी। रविवार को भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सीधा आरोप लगाया कि महुआ ने अब तक सदन में 61 सवाल पूछे हैं, जिसमें से 50 उक्त उद्योगपति के कारोबार से जुड़ा रहा है।
कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।
कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।