उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

रूस आंशिक रूप से सेना को वापस बुलाया: यूक्रेन



कीव। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने शुक्रवार को दावा किया कि राजधानी कीव के उत्तर की ओर बेलारूस की सीमा की तरफ से रूस ने अपने सैनिकों को आंशिक रूप से वापस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि कीव के उत्तरी क्षेत्र से बेलारूस गणराज्य के साथ राज्य की सीमा की ओर रूसी कब्जे वाले सैनिकों की इकाइयों की आंशिक वापसी हो रही है। जिसमें नागरिक वाहन (ट्रक, बस, वैन, कार) भी शामिल हैं, जो रूसी सैनिकों द्वारा उनके अस्थायी कब्जे के दौरान चुराए गए थे। इसके अलावा वे यहां से लूटी गई संपत्ति भी ले जा रहे हैं।
जनरल स्टाफ ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिक पर कब्जे वाले कुछ क्षेत्रों में उद्यमियों को रूसी रूबल इस्तेमाल करने के लिए दबाव दे रही है।
उन्होंने दावा किया, “ हमारे सैनिकों ने तीन टैंक, दो बख्तरबंद वाहनों, दो वाहनों और दो तोपखाने प्रणालियों को नष्ट कर दिया और साथ ही यूएवी ओरलान10 को भी मार गिराया।''
उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था, तब से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है।


विश्व