उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

कोरोना के सक्रिय मामले 4.47 लाख के पार



नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 35,999 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 92.57 से अधिक पहुंच गयी जबकि चिंता की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी गयी और सक्रिय मामलों की संख्या 4.47 लाख के पार पहुंच गयी। विभिन्न राज्यों से बुधवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 5830 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,47,346 हो गयी है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी और अब यह 93.69 फीसदी रह गयी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 31983 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 86,73,387 हो गयी है। इसी अवधि में 422 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,165 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.82 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है।
महाराष्ट्र कोराना के संक्रमित, सक्रिय और रिकवरी के मामले में शीर्ष पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमितों के 6159 नए मामले और कोरोना से 4844 लोग इस वायरस से मुक्त हुए है। जबकि 65 लोगों की इस महामारी से मौत हो गयी। राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या करीब 17.96 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 84,464 तथा कोरोना से मुक्त मामलों की कुल संख्या 16.63 लाख से अधिक है। जबकि 46748 लोगों की जान चली गयी है।
देश की राजधानी में भी सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी गयी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,98,780 हो गयी है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 38,227 रह गयी है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटो के दौरान सक्रिय मामलों में 278 की वृद्धि आयी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8,78,055 हो गयी है। इस दौरान 1,333 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,41,432 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 11,714 हो गया है। जबकि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी के कारण सक्रिय मामलों में तेजी देखी गयी है जिससे राज्य में अब सक्रिय मामले बढ़कर 24,890 तक पहुंच गए।
आंध्र प्रदेश में आज सक्रिय मामले 351 और घटकर इनकी संख्या 12,673 रह गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.65 लाख तक पहुंच गयी। इस दौरान छह और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6,962 हो गयी है। इस वायरस से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 8.45 लाख हो गयी है।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 11,520 रह गयी। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.74 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 97 फीसदी हो गयी।
केरल में बुधवार को नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामले बढ़कर 65116 तक पहुंच गए। राज्य में कोरेाना संंक्रमितों की कुल संख्या 5.78 से अधिक और स्वस्थ होने वालों की संख्या 5.11 लाख से पार है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,26,19,931 हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 33.62 लाख मामले पीछे है। (वार्ता) 


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।