उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

रूस के हमले के बाद अब तक 130 यूक्रेनियन की मौत




जेनेवा। रूस के हमला करने के बाद से अब तक यूक्रेन में करीब 136 यूक्रेनियन नागरिकों की मौत हो गयी है जिनमें 13 बच्चे शामिल हैं। इस हमले में चार सौ नागरिक घायल हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
ओएचसीएचआर के प्रवक्ता लिज़ थ्रोस्सेल ने कहा,“ चौबीस फरवरी सुबह से लेकर रविवार मध्यरात्रि तक हमारे कार्यालय ने यूक्रेन में 536 नागरिक जनहानि को रिकॉर्ड किया है। इन सभी नागरिकों में 136 नागरिकों की मौत हो गयी है जिनमें 13 बच्चे शामिल हैं जबकि चार सौ नागरिक घायल हो गए हैं जिसमें 26 बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बिस्फोटक हथियार जिसमें तोप से हुई भारी गोलाबारी, कई बार रॉकेट लंचर का प्रयोग तथा हवाई हमला से इलाके में भारी जनहानि हुई है।
उन्होंने कहा कि यह ऐसी जनहानि है जिसको हम सत्यापित कर पाये हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि असलियत इससे और अधिक होने की संभावना है।
इससे पहले द गार्डियन ने नाटो के अध्यक्ष जेंस स्टोल्टेनबर्ग के हवाले से लिखा था नाटो अध्यक्ष ने रूस से युद्ध खत्म कर अपनी सेना को वापस लेने को कहा है। उन्होंने कहा, “रूस का हमला बर्दाश्त करने लायक नहीं है, यह बेलारूस के द्वारा चालू किया गया है।”
उन्होंने कहा,“नाटो रक्षात्मक संगठन है, हम रूस के साथ लड़ाई नहीं चाहते। रूस को तत्काल युद्ध खत्म करना चाहिए तथा यूक्रेन से सभी सैनिकों को बाहर निकालना चाहिए। रूस को कूटनीतिक में भरोसा रखना चाहिए।”


विश्व