उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

'अनॉनिमस' ने रूस के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध



मॉस्को। अनॉनिमस हैकिंग समूह ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर रूस पर साइबर युद्ध की घोषणा की है। समूह ने आरटी ब्रॉडकास्टर पर साइबर हमले की जिम्मेदारी भी ली है।
अनॉनिमस ने ट्वीट कर कहा, "अनॉनिमस समूह आधिकारिक तौर पर रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध में है"।
हैकिंग समूह ने दावा किया कि उन्होंने रूस के प्रचार स्टेशन आरटी न्यूज की वेबसाइट को नष्ट दिया है। दुनिया भर में फैला एनोनिमस यानी अज्ञात नाम का एक समूह है जो इंटरनेट पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का विरोध करता है. इसका मुखिया कौन है या कौन इस समूह को चलाता है ये किसी को पता नहीं क्योंकि हैकर्स आम दुनिया को अपना नाम नहीं बताते हैं।

ये हैकर्स समूह इंटरनेट के ज़रिए अपने संदेश भेजते हैं और विरोध के तौर पर सरकारी वेबसाइटों को हैक करते हैं और इंटरनेट पर सरकारों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं।


विश्व