उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने का किया एलान



वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस संकट के बीच रूसी राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क लोगों के गणराज्यों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में कहा कि यह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत है और हम स्थिति का आंकलन करते हुए कदम उठा रहे हैं।
राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा,''हमारी तरफ से यूक्रेन की मदद के लिए किए जा रहे सभी प्रयास रक्षात्मक कदम हैं, हमारा रूस से युद्ध का कोई इरादा नहीं है।''
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस आक्रामक तरीके से आगे बढ़ता रहा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। श्री बाइडेन ने कहा कि बल और उपकरण एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया के बाल्टिक देशों में भेजा जाएगा।
श्री बाइडेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। यूक्रेन की सीमा पर उसने सेना को तैनात कर रखा है। हम नाटो की हर एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे।
इस बीच दो रूसी वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि रूस, पश्चिमी देशों के साथ और व्यापार नहीं कर पाएगा। हमारे पास कई कदम हैं जो उठाए जाने हैं।
उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के बीच जारी विवाद को सुलझाने की कोशिश करते रहेंगे।


विश्व