उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जापान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाये गये प्रतिबंध को लिया वापस




टोक्यो। जापान सरकार ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये टिकट आरक्षण पर लगाये गये प्रतिबंध को वापस ले लिया है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी थी
जापान सरकार द्वारा यात्रा संबंधी लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यहां के नागरिक सहित विदेशी नागरिक अगले साल तक यात्रा करने के लिये लिये सक्षम नहीं है।
मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव हिरोकाजु मातसुनो ने कहा कि मंत्रालय ने अपने फैसले वापस ले लिये हैं। ऑल निप्पॉन एयरवेज कंपनी और जापान एयरलाइंस कंपनी को टिकट के लिये नये आरक्षण की मंजूरी दे दी गई है।
जापान सरकार ने बुधवार के अपने फैसले में यात्रियों की आगमन की संख्या 5000 से घटाकर 3500 कर दिया था


विश्व