उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

भाजपा कार्यकारिणी ने की पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की निंदा, नड्डा ने कहा कि बंगाल में राजनीति बदलेगी भाजपा



नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की भर्त्सना करते हुए कहा है कि वह राज्य की जनता के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी और राज्य में राजनीति की एक नयी इबारत लिखेगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को नयी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रथम सत्र में पश्चिम बंगाल में पार्टी के बढ़ते जनाधार का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था प्रकट की है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में जब भी बंगाल में चुनाव होगा तब भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से बंगाल को बचाने के लिए, बंगाल में प्रजातंत्र को, संविधान को बहाल करने के लिए लड़ेगी।

प्रथम सत्र की कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने संवाददाताओं को दी। बाद में वित्त मंत्री ने बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकारिणी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति की निंदा की है।

श्री नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास प्रकट किया है।’ उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों के बाद वहां भाजपा के कई कार्यकताओं की हत्या कर दी गयी है पर ‘भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता के साथ डटी रहेगी।’

श्री नड्डा ने पश्चिम बंगाल की जनता को यह भरोसा दिलाया है कि पार्टी प्रदेश में राजनीति की एक नयी कहानी लिखेगी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव बड़ी मेहनत और दमखम से लड़ा था और उसका दावा था कि इस बार चुनाव में नया खेला होगा और सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार पलट जाएगी। पार्टी पश्चिम बंगाल में परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल नहीं हो सकी पर आज वह विधानसभा में सबसे बड़ा दल है। लेकिन राज्य में राजनीतिक हिंसा के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जैसे भाजपा के कुछ सांसद, विधायक और कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में वापस चले गए हैं।


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।