उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

9/11 के 20 साल : ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी की चेतावनी, दुनिया पर 9/11 जैसे हमले का खतरा




 लंदन: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों के आज 20 साल हो गए हैं। इतने वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में ढेरों कदम उठाए गए हैं, फिर भी 9/11 जैसे हमले का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। खासकर,  अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार बनना अब अमेरिका, ब्रिटेन सहित पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 के प्रमुख केन मैक्कलम ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अलकायदा की तरह हमलों में तेजी आ सकती है और अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा दुनिया को एक नए संकट की तरफ धकेल सकता है। इससे आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा है। उनके अनुसार तालिबान के सत्ता में आने से रातोंरात चरमपंथियों का मनोबल बढ़ा है। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। 


विश्व