उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में रौनक


कोलकाता। कोविड-19 के दौर में व्यापार जगत को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। पिछले महीने से शुरू हुए त्यौहारी मौसम में बाजार ने रफ्तार पकड़नी शुरू की है।  कपड़ा, सराफा, प्रॉपर्टी व अन्य कारोबार में रफ्तार देखने को मिलने लगी है। व्यापारियों को धनतेरस, दीपावली पर्व से खासी आस है।  हालांकि,  पटाखे व लाइटों के कारोबार पर असर भी पड़ रहा है। 
बड़ाबाजार, चांदनी, कैनिंग स्ट्रीट एवं अन्य मुख्य बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। आभूषणों की दुकानें सजी हुई हैं। खासकर कपड़ा, सराफा प्रतिष्ठानों में चहल-पहल है। लोगों ने दीपावली के लिए खरीदारी भी शुरू कर दी है। व्यापारियों के अनुसार  धनतेरस व दीपावली नजदीक कारोबार और अधिक बढ़ेगा। धनतेरस पर कारोबार दोगुना होने की उम्मीद है। पिछले एक महीने में 50 से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  उधर, कोरोनाकाल के चलते लोगों की आर्थिक सेहत प्रभावित हुई है। लोग पटाखों पर ज्यादा खर्च करने से बच रहे हैं। हालांकि, अगले दो दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद भी है। 


स्थानीय