उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

फास्टैग यूजर्स की संख्या दो करोड़ के पार


नयी दिल्ली। देश में डिजिटल तरीके से टोल प्लाजा के भुगतान के लिए शुरू की गई फास्टैग प्रणाली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह संख्या दो करोड़ को पार पहुंच गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को यहां बताया कि फास्टैग पंजीकरण में तेजी से बढ़ रही है और इसमें हर साल चार सौ प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस प्रणाली से कोरोना काल में लागू सामाजिक दूरी के नियम का भी टोल प्लाजा पर पालन किया जा रहा है।
एनएचएआई के अनुसार टोल प्लाजा संग्रहण में भी फास्टैग के प्रयोग से बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले फास्टैग के माध्यम से 70 करोड रुपए प्रतिदिन का संग्रहण हो रहा था जो बढ़कर अब 92 करोड़ रुपए प्रतिदिन हो गया है। फास्टैग प्रणाली से टोल प्लाजा पर 75 फ़ीसदी तक का संग्रहण किया जा रहा है।
प्राधिकरण का कहना है कि वह राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुगम और सरल बनाना चाहता है और इसी क्रम में उसने टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रणाली की शुरुआत की है जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।


टैकनोलजी

  • चंद्रयान 3: लैंडर विक्रम ने किया लिफ्ट ऑफ, इसरो चांद पर इंसान को भेज सकेगा ISRO! मिली बड़ी सफलता

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को एक और बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर उतारे गए लैंडर विक्रम ने कमांड पर अपना इंजन ऊपर उठाया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। ऐसे में, चांद पर इंसान भेजने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

  • बिजली गुल होने से नासा के स्टेशनों का संपर्क टूटा, 1 घंटे तक प्रभावित

    ह्यूसटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नासा के कंट्रोल सेंटर और मिशन स्टेशन के बीच संचार कार्य बंद हो गया था। इससे नासा को बैकअप प्रणाली का सहारा लेना पड़ा, जो पहली बार हुआ। ह्यूस्टन में स्थित नासा की इमारत में अचानक बिजली की खराबी से एक तेज़ भूकंप महसूस हुआ था। बिजली के चले जाने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन स्टेशन के बीच का संचार बंद हो गया था।

  • मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी ट्रेन

    कोलकाता। मेट्रो ने कोलकाता में इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे रफ्तार भरी है। यह ट्रायल रन हावड़ा से कोलकाता में एस्प्लेनेड तक हुआ। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इस दौड़ को कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि यह पहली बार है कि एक ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है। यह 33 मीटर की गहराई पर सबसे गहरा स्टेशन भी है।