उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्प्ष्ट, डेल्टा डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कारगर हैं कोविशील्ड और कोवैक्सीन डेल्टा वेरिएंट




नई दिल्ली। इस समय पूरे देश में तीसरी लहर के आने को लेकर चर्चा है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इधर, तीसरी लहर की शंकाओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर अहम् जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट भारत सहित 80 देशों में पाया गया है। इससे वैश्विक स्तर पर चिंता है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों प्रभावी है। 
 श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि  डेल्टा प्लस वेरिएंट 9 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस आदि में पाया गया है। भारत में  इसके के 22 मामले पाए गए हैं।  इनमें 22 में से 16 मामले रत्नागिरी और जलगांव (महाराष्ट्र) में और कुछ मामले केरल और मध्य प्रदेश में मिले हैं।
डेल्टा प्लस को लेकर आशंका गहरा रही है कि यह डेल्टा और अल्फा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है यानी यह तेजी से फैलेगा। इसे लेकर विशेषज्ञ भी चिंतित हैं।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।