उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

भारत में कोविड-19 के नए मामलों में कमी


 

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के दैनिक नये मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटे में 92,596 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार दूसरे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 12,31,415 हो गयी। लगातार नौवें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 72,287 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 4.23 प्रतिशत है। इसके साथ ही लगातार 27वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,62,664 लोग उबरे हैं।
देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 94.55 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुल 19,85,967 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37करोड़ से ज्यादा (37,01,93,563) है।
जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 5.66 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 4.66 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 16 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।
मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के डोज की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 23.90 करोड़ से ज्यादा गयी। पिछले 24 घंटे में कोरोना की 27,76,096 डोज दी गयीं। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 33,44,533 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 23,90,58,360 खुराक दी जा चुकी हैं।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।