उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

हिमाचल में कोरोना के नये स्ट्रेन ने दी दस्तक, डा0 महिला में मिला यूके वैरिएंट



शिमला। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के नए व खतरनाक स्ट्रेन की दस्तक हो चुकी है। इसकी पुष्टि विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुन जिंदल ने की है।
उन्होंने आज यहां बताया कि कल सोलन की एक महिला डाक्टर के सैंपल में यूके वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महिला डाक्टर के सैंपल जांच के लिए करीबन तीन हफ्ते पहले एम्स भेजे गए थे, जिसमें कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। यूके वैरिएंट का यह पहला मामला हिमाचल में रिपोर्ट हुआ है।
ज्ञातव्य है कि कुछ समय पहले पंजाब में यूके स्ट्रेन के कई मामले रिपोर्ट हुए हैं।
मंगलवार को दोपहर तक कोविड के कारण दो और मौतों सहित 119 नए मामले सामने आए हैं। अब हिमाचल में कुल कोरोनोवायरस के आंकड़ों में 1,065 मृत्यु और 65,928 संक्रमण पाए गए।
डा. निपुन जिंदल ने कहा कि सोलन में एक डॉक्टर को कोविड-19 के यूके वैरिएंट से संक्रिमत पाया गया है। डॉक्टर के नमूने कुछ दिनों पहले दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एम्स) को भेजे गए थे जिसने आज यूके वेरिएंट की पुष्टि की है।
इसके साथ ही प्रदेश में दोपहर तक 445 लोग ठीक भी हुए है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में 18 लोगों की मौत आज दोहपर तक हो गई है। वहीं 61300 लोग ठीक होकर घर चले गए है। सक्रिय मामले 3438 रह गए है। 52 लोग इलाज के लिए बाहरी राज्य में चले गए है।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।