उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

बंगाल का चुनाव करेगा 2024 में भाजपा के भाग्य का फैसला: ममता


 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल का चुनाव वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भाग्य का फैसला करेगा। 
सुश्री बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ बंगाल का चुनाव देश के भविष्य का फैसला करेगा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में परिवर्तन लाएगा। बंगाल का यह चुनाव 2024 में भाजपा के भविष्य का फैसला करेगा। एकजुट होइए तथा भाजपा के खिलाफ लड़िए।”
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और बंगाल में चुनाव जीतने के बाद हम दिल्ली जाएंगे तथा भाजपा काे उखाड़ फेंकेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तृणमूल के गद्दार नेताओं को टिकट देकर अपने नेताओं को निराश किया है।
उन्होंने भाजपा को सड़ी हुई, भ्रष्ट तथा दंगाइयों की पार्टी करार देते हुए कहा,“ परिवर्तन मेरा नारा है। तुम लोग ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हो। हमने इस नारे को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल किया था।”
सुश्री ममता ने कहा, “बाय-बाय भाजपा , हम भाजपा को नहीं चाहते। हम श्री मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते। हम दंगे, लूट, दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर को नहीं चाहते हैं।”
उन्होंने तृणमूल के युवा कार्यकर्ताओं से मतदान वाले दिन मतदान केंद्रों पर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा,“ वे लोग (भाजपा) ईवीएम में गड़बड़ी कर सकते हैं। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि उस दिन मतदान केंद्रों से न हटें। मतदान केंदों पर इंतजार करें और जब नयी मशीन आए, तो अधिकारियों से दोबारा मशीन को चालू करने तथा बंद करने के लिए कहें।” (वार्ता)


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।